दिल्ली पब्लिक स्कूल में टॉप रैंक हासिल कर किया जनपद का नाम रोशन

0
143

फर्रुखाबाद: शिक्षा के क्षेत्र में जनपद फर्रुखाबाद का नाम हमेशा ही अग्रणी रहा है। प्रति वर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं में जनपद से हाई रैंक पाकर युवा अपनी प्रतिभा को जाहिर करते हैं। इसी क्रम में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में जनपद की दो सगी बहनों ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से टॉप रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
फर्रुखाबाद निवासी आईआरएस आफीसर आलोक अग्रवाल की पुत्रियां आरुषि गर्ग जोकि इंटर की छात्रा थी ने 95.24 प्रतिशत अंक इंटर मीडिएट की परीक्षा में  हासिल कर दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं इन्हीं की बेटी विदुषी गर्ग ने  हाईस्कूल की परीक्षा में ए प्लस रैंक पाकर जनपद का नाम शिखर पर पहुंचाया। आलोक अग्रवाल के फर्रुखाबाद स्थित आवास पर बधाई देने वालों की पूरे दिन भीड़ लगी रही। लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]