छिवरामऊ में रिटायर दरोगा के घर चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: दो मरे

0
143

तीन मंजिला ईमारत विस्फोट के बाद मलबे में तब्दील

फर्रुखाबाद: पड़ोसी जनपद कन्नौज के छिवरामऊ में शहर बाजार बनबारी नगर मोहल्ले में रघुनन्दन नाम का ब्यक्ति अपने मकान में ही पटाखा फैक्ट्री चला रहा था। रघुनन्दन कुछ समय पहले ही पुलिस में दरोगा के पद से रिटायर हुआ था। रिटायर होने के बाद उसने पटाखा बनाने की फैक्ट्री का लाइसेंस लिया था। लाइसेंस तो किसी और जगह का था पर फैक्ट्री रघुनन्दन के घर पर चल रही थी। चूँकि रघुनन्दन की पुलिस में पकड़ अच्छी थी जिस कारन स्थानीय पुलिस रघुनन्दन की घर में ही चल रही पटाखा फैक्ट्री पर कोई आपत्ति नहीं करती थी। पुलिस की ये लापरवाही आज कई लोगों की मौत का कारण बन गयी। बिस्फोट इतना जबरदस्त था की तीन मंजिला ईमारत चंद पलों में मलबे में तब्दील हो गयी। इतना ही नहीं आस पास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल अभी राहत कार्य के चलते दो शबों को निकाल लिया गया है, जबकि करीब आधा दर्जन लोगों के मलवे में दवे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी बचाव कार्य में लगे हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]