दिलफेक आशिक ने सरे बाजार पकड़ा प्रेमिका का हाथ

0
158

FARRUKHABAD : घटना बेबर रोड की है, जब साइकिल से घर जा रही अपनी प्रेमिका का हाथ दिलफेक बाइक सवार ने सड़क पर ही पकड़कर प्रेम का इजहार कर डाला। पहले तो प्रेमिका ने इसका विरोध किया लेकिन जब स्थानीय लोगों ने जब प्रेमी को पकड़ लिया तो प्रेमिका LOVE PROPOSALने उसकी बकालत शुरू कर दी। जिसके बाद लोगों ने दोनो को जाने दिया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

तकरीबन साढ़े सात बजे बेबर रोड सेन्ट्रल जेल के पीछे घर जा रही एक युवती को सेन्ट्रल जेल चौराहे से पीछा कर रहे उसके प्रेमी ने अचानक साइकिल के आगे अपनी बाइक खड़ी कर दी और न आव देखा न ताव उतरते ही आई लव यू बोल डाला। स्थानीय लोग कुछ समझ पाते इससे पहले उसने लपक कर युवती का हाथ भी पकड़ लिया। जिसको देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं और युवक के हौसले को दाग तो दी ही लेकिन संस्कृति इसकी इजाजत नहीं देती तो मजबूरन लोगों ने युवक को पकड़ लिया। युवक ने बताया कि वह जहानगंज क्षेत्र का निवासी है। पहले तो युवती ने मामले का विरोध किया लेकिन जब लोगों ने पुलिस बुलाने की बात कही तो युवती ने उसे अपना परिचित रिश्तेदार बताया और उसे जाने के लिए कहा। जैसे तैसे मामले को रफादफा किया जा सका।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]