जनपद में दम तोड़ रहा भाजपा महिला मोर्चा की ममता बनीं जिलाध्यक्ष

0
132

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी में महिला मोर्चा की स्थिति किसी से छिपी नहीं थी। सिर्फ चंद महिलाओं के सहारे भाजपा महिला मोर्चा सांसें गिन रहा है। यह दशा आज ही से नहीं वल्कि बीते काफी समय से चल रही है। नई जिलाध्यक्ष के पद पर ममता सक्सेना की ताजपोशी होने की जानकारी के बाद शायद दम तोड़ रहे इस संगठन को नई उम्मीद मिलने की संभावना जतायी जा रही है।

[adrotate banner="3"]

bjp logo[bannergarden id=”8″]

निवर्तमान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन राठौर के स्थान पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के पद पर ममता सक्सेना की ताजपोशी की खबर आने के बाद बचे खुचे भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद अवश्य दौड़ी है। वहीं सुमन राठौर को जिला भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले ममता भाजपा की जिला उपाध्यक्ष थीं। ममता के लिए अब संगठन को दोबारा मजबूती से खड़ा करना काफी टेड़ी खीर नजर आ रहा है। जनपद में अगर बात करें तो चित्रा अग्निहोत्री, सुमन राठौर, मीरा सिंह के अलावा कमालगंज से वीना कमल सहित चंद सक्रिय महिला कार्यकर्ता इस मोर्चे में नजर आती हैं। जिनके सहारे पूरे संगठन की नींव खड़ी है। जिलाध्यक्ष ने महिला मोर्चा के लिए सूची तैयार कर महिला प्रदेश नेतृत्व को भेजी गयी थी। सूची में किन किन नामों को शामिल किया गया था इस बात की जानकारी देने से जिलाध्यक्ष ने इंकार कर दिया। उन्होने कहा कि सूची में गये नामों की जानकारी देने से संगठन में मनमुटाव फैल सकता है।  नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के लिए अब संगठन बिस्तार एक बहुत बड़ी चुनौती होगी। जिसे इन्हें आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मजबूती के साथ प्रदर्शित करना होगा।

इस सम्बंध में नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना ने कहा कि संगठन तो जर्जर स्थिति में है लेकिन जर्जर स्थिति में क्यों हैं इस पर पुन: विचार कर कार्यकारिणी को मजबूत किया जायेगा। कमेटी में उन कार्यकर्ताओ को पद देने में वरीयता दी जायेगी जो अभी तक संगठन में सक्रिय रहे हैं। चलते फिरते कार्यकर्ताओ को वरीयता नहीं मिलेगी।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]