दिन दहाड़े फायरिंग करने के आरोपियों का शन्ति भंग में चालान

0
103

sunil ydavफर्रुखाबाद: बीते दिन मकान पर कब्जा करने के प्रयास में दिन दहाड़े फायरिंग करने में हिरासत में लिए गये गुलाबी गैंग की कमांडर अंजली यादव के पति व उनके तीन साथियों को पुलिस ने शन्ति भंग में गिरफ्तार कर अपनी जान छुड़ा ली|
दरअसल फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कला दक्षिण निवासी जबर सिंह के मकान पर कब्जा करने को लेकर गुलावी गैंग की कमांडर अंजली यादव के पति अपने तीन चार साथियों के साथ गये थे| जंहा उन्होंने दहशत फ़ैलाने के चक्कर में सुनील यादव ने कई राउंड फायर कर दिये थे तथा उनके साथियों ने भी तमंचो से कई फायर झोके थे| जिसके बाद पुलिस ने सुनील सहित उनके तीन अन्य साथियों को पकड़ लिया था|
बीते दिन ही पति को हिरासत में लिए जाने की जानकारी होने पर अंजली यादव व उनकी कई साथी कोतवाली पंहुच गयी थी और उन्होंने कोतवाल व अन्य पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोक कर दी थी| जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को पुलिस ने सुबह तकरीवन नौ बजे सुनील यादव व उनके तीन साथियों बंशीधर व वीरेन्द्र कुमार निवासी नेकपुर कला व हरवीर सिंह का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परिक्षण कराया| और सभी आरोपियों को अदालत में शन्ति भंग के आरोप में पेश किया गया| जंहा से उन्हें जमानत मिल गयी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]