फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाये गये अभियान में आबकारी विभाग की टीम ने जगह-जगह छापा मारकर कच्ची शराब व ईस्ट सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया|
जिला आवकारी अधिकारी केके शुक्ला के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में आबकारी टीम ने सुशील पुत्र बाबूराम, रमाकांत पुत्र लला निवासी सातनपुर नरेन्द्र कुमार पुत्र प्रेमबाबू निवासी नालामछरठा, गौरव पुत्र प्रमोद निवासी खतराना, मुन्ना पुत्र महमूद निअव्सी बाग रुस्तम को दबोचा है| आबकारी अधिकारियो के अनुसार पकड़े गये पांचो आरोपियों के पास से पांच-पांच लीटर कच्ची शराब व कुल दो किलो ईस्ट बरामद हुआ है|
आबकारी अधिकारी केके शुक्ला ने बताया की अभी अभियान जारी रहेगा| समय समय पर सम्भावित स्थानो पर छापेमारी की जाएगी|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


