दिनदहाड़े बदमाशों ने युवकों से नकदी व बाइक लूटी

0
154

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम मंझना के पास बघार नाला के निकट आधा दर्जन बदमाशो ने लाठी-डंडो से पीटकर नकदी व बाइक लूट ली और फरार हो गये | घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया |

[adrotate banner="3"]

बीते सोमबार को थाना शमसाबाद के ग्राम चिलसरा निवासी रंजीत सिंह पाल अपने भतीजे अवनीश कुमार के साथ बाइक से अपने फूंफा महेंद्र पाल सिंह निवासी सोना जानकीपुर नवाबगंज के घर आये थे| जंहा से वह बीती रात घर वापस बाइक से जा रहे थे| जब रंजीत ग्राम मंझना के पास बघार नाला के निकट से गुजर रहा था तभी आधा दर्जन बदमाशो ने लाठी-डंडो से हमला करके उन्हें गिरा लिया| बदमाशो ने दो सौ रुपये, मोबाइल व बाइक लूट ली और फरार हो गये| रंजीत ने लूट की सूचना परिजनों को दी |जानकारी होने पर रंजीत के पिता देवेन्द्र सिंह, भाई गजेन्द्र सिंह आदि लोग आ गये | सूचना मिलने पर डायल 100 भी मौके पर आ गयी| थाना नवाबगंज व शमसाबाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

घटना के सम्बन्ध में रात में ही पुलिस को तहरीर दी गयी| थानाध्यक्ष रजनेश कुमार चौहान ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

[adrotate banner="2"]