दादा साहेब फाल्‍के अवार्ड से नवाजे गए शशि कपूर

0
153

shashi kapurमुंबई:बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने उन्हें सिनेमा के इस सबसे बड़े पुरस्कार से सम्मानित किया है। शशि को ये सम्मान पृथ्वी थिएटर में दिया जा रहा है।

[adrotate banner="3"]

अरुण जेटली शशि कपूर के सम्मान में बोल रहे हैं। पूरा कपूर खानदार इस कार्यक्रम में शामिल हुआ है। इस अवसर के लिए कपूर परिवार ने एक ऑडियो-विजुअल भी तैयार किया है, जिसे कार्यक्रम में दिखाया गया।उनके भतीजे ऋषि कपूर ने शशि कपूर के बारे में दो शब्द कहे और सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी। इसके बाद शशि के बेटे कुणाल और बेटी संजना उन्हें सबके सामने लेकर आए।

कार्यक्रम थोड़ी देर में शुरू होने वाला है और बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां इसमें शिरकत करने पहुंच रही हैं। अमिताभ बच्चन, रेखा, हेमा मालिनी, सैफ अली खान जैसे कई कलाकार पहुंच गए हैं।इससे पहले शशि कपूर के भतीजे रणबीर कपूर ने दिल्‍ली में हुए 62वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार कार्यक्रम के दौरान एक्‍टर-डायरेक्‍टर शशि कपूर के फिल्‍मी सफर को बयां किया था।गौरतलब है कि शशि कपूर बीमार होने की वजह से दादा साहेब फाल्‍के अवार्ड लेने के लिए दिल्‍ली नहीं आ पाए थे। डाक्‍टर ने उन्‍हें सफर करने के लिए मना किया है। इसलिए शशि कपूर को मुंबई में ही अवार्ड दिया जाएगा।

[adrotate banner="2"]