कर्मचारी अपने पद का शतप्रतिशत करे निर्वाहन: डीएम

0
92

dm nks chauhanफर्रुखाबाद:राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्वितीय अधिवेशन में पंहुचे जिला अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह चौहान ने सभी कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये कहा की सभी अपने पद व कुर्सी का शतप्रतिशत निर्वाहन करे| जिससे जनता पर प्रशासन दोनों को सहूलियत मिल सके|

[adrotate banner="3"]

लोहिया अस्पताल के ओपीडी हाल में आयोजित सम्मेलन में पंहुचे डीएम ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ साथ जनपद में विभिन्य पदो पर कार्यरत रहे राज्यकर्मचारियो को सम्मानित किया| उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की हम सभी को एकता में ही रहना चाहिए क्योंकि एकता से ही समाज का निर्माण हुआ है| व्यक्ति आजाद पैदा होता है परन्तु उसे सामजिक बन्धनों में बंधना पड़ता है| उन्होंने कहा की जब से राज्य बना तभी से समाज ने व्यवस्था बना दी| इसी लिये प्रत्येक व्यक्ति को उसी व्यवस्था के साथ ही समाज में रहना होता है|
श्री सिंह ने कहा की कभी भी भूत काल को लेकर परेशान नही होना चाहिए क्योंकि भूत के चक्कर में भविष्य भी खराब हो जाता है| इस लिये सभी को अपना वर्तमान सही करना है तो भविष्य अपने आप ही सही हो जायेगा| उन्होंने सभी राज्यकर्मचारीयो को यह हिदायत दी की वह अपने कर्तव्यो का निर्वहान शत प्रतिशत करे| जिससे उनका भविष्य उज्जबल बना रहे| उन्होने कहा की उनके पास रात में दो दो बजे आम जनता के फोन आते है की लोहिया अस्पताल में डाक्टर है ही नही और यदि है भी तो सो रहे है| यह शिकायत कई बार मिल चुकी है|
इस दौरान डॉ० अजय कुमार, मंडलीय सचिव बरेली मंडल एचएन मिश्रा, प्रदेश महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, भूपेन्द्र अवस्थी प्रदेश के उपाध्यक्ष, संजीव मिश्रा, अखिलेश अग्निहोत्री, अखिलेश शेषनरायण सचान आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]