दो लोगों की हत्या, गुप्तांग भी काटे

0
118

htyaaबुलंदशहर: क्षेत्र के डिबाई में आज सुबह दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्यारों ने इनके गुप्तांग भी काट डाले हैं।

[adrotate banner="3"]

बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली के घुसरना गइल के एक बाग में ओकद निवासी मितलेश (35 वर्ष) व सुरेश (28) की शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनमें मितलेश का शव पेड़ पर व सुरेश का शव जमीन पर मिला। दोनों के गुप्तांग कटे गए है। आंख व कई जगह पर चोट के निशान है। इनमें से सुरेश तो मितलेश के घर पर ट्रैक्ट्रर चलाने का काम करता था। दोनों गहरे दोस्त बातये गये हैं। दोनों की हत्या का कारण तलाशने में लगी पुलिस अवैध संबंधों को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

हाथरस में बिजली मिस्त्री की हत्या

हाथरस में आगरा रोड पर एक बाग में आज एक बिजली मिस्त्री का शव मिला है। बिजली मिस्त्री आनंद (40 वर्ष) का शव रोशन विहार वाटिका क्षेत्र में उसके घर के बाहर बाग में मिला है। आनंद के घरवाले कल रात किसी को देखने हास्पिटल गये थे। रात में उनको आनंद का पता नहीं चला। आज सुबह शव मिलने पर पुलिस को जानकारी दी गई।

[adrotate banner="2"]