दहेज़ लोभियों ने नव विवाहिता को कमरे में बंद कर जलाया, परिजनों ने मचाया हंगामा

0
112

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ग्राम ढिलाबल निवासी अभय सिंह की २१ वर्षीय नव विवाहिता पत्नी साधना के आग में जल जाने के कारण बुरी तरह झुलस गयी| वहीं साधना के मायके वालों के आ जाने पर ससुरालजन नव विवाहिता को छोड़कर अस्पताल से भाग गए|

[adrotate banner="3"]

घायल साधना के रोते बिलखते पिता कुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पांच मई को उसने अपनी लड़की की शादी अभय सिंह से की थी| शादी करीब डेढ़ लाख का दहेज़ देकर बड़ी धूमधाम से की थी| लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही अभय सिंह व उसके परिजन ५० हजार रुपये के साथ में एक बाइक की मांग करने लगे|

पिता कुरेन्द्र सिंह ने बताया कि हमने बैंक से लोन लेकर व खेत गिरबी रखकर शादी की थी व अभी कुछ दिन पूर्व करवाचौथ पर मैंने अपने पास पैसे न होने की बजह से अपने जेवर ( पायलें ) गिरबी रखकर करवाचौथ का शगुन भिजवाया था| दिनोदिन अभय सिंह व परिजन दहेज़ की मांग को लेकर मारपीट व गाली-गलौज करने लगे|

घायल साधना ने बताया कि ससुराल वाले दहेज़ को लेकर अक्सर मारपीट करते थे | कल इसी चक्कर में सास व परिजनों से विवाद हो गया था तो सास ने अलग कमरे में सोने के लिए कहा जिसपर मेरे सो जाने के बाद इन लोगों ने कमरे में घुसकर आग लगा दी| गुस्साए साधना के मायके वालों ने अस्पताल आकर जमकर हंगामा मचाया व मुकद्दमे की तैयारी में जुट गए|

[adrotate banner="2"]