दहशत में हैं प्रहलादपुर के दलित, पुलिस नदारद

0
178

फर्रुखाबाद, थाना मेरापुर के ग्राम पहलादपुर में शनिवार रात्रि दबंगों द्वारा अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिये जाने के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस को सूचना दिये जाने की रंजिश में सोमवार को दबंगों ने दलितों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दबंगॅ के भय के कारण दलितों में दहशत का माहौल है। इधर पुलिस भी खामोशी के साथ गांव छोड़ कर वापस चली गयी है।

[adrotate banner="3"]

विदत है कि शनिवार रात्रि गांच के ही कुछ शरारती दबंगों ने गांव में लगी अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रातोंरात मूर्ति की मरम्मत करा दी थी और पुलिस बल भी गांव में छोड़ दिया था। होली तो जैसे तैसे गुजर गयी, परंतु पुलिस को सूचना दिये जाने से भन्नाये दबंगों ने सोमवार को दलितों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दबंगों के तेवर देख कर पुलिस वाले भी गांव छोड़कर चले गये हैं। इस समय गांव में  दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस को स्थिति से अवगत करा दिया गया है।

[adrotate banner="2"]