दलितों की जमीन पर दबंगों का अवैध कब्जा

0
101

फर्रुखाबाद: दबंगों द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा किये जाने के सम्बन्ध में बुधवार को गाँव के दलितों ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा|

[adrotate banner="3"]

भोजपुर सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम रामपुर माझगाँव निवासी दलित रामेश्वर दयाल जाटव पुत्र अहिवरन लाल, संतोष कुमार जाटव पुत्र जीवन लाल, गया प्रसाद पुत्र जुक्खालाल, सुधीर बाबू पुत्र दीनदयाल, मदनपाल पुत्र रामेश्वर दयाल, राधेश्याम पुत्र रामेश्वर दयाल व भजनलाल पुत्र कन्हई सहित करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने मिलाकर एसपी ओपी सागर को शिकायती पत्र दिया|

ग्रामीणों ने एसपी को अवगत कराया कि जिस आबादी पर यह लोगो कूड़ा करकट व जानवर बांधते पर उस आबादी पर गाँव के ही सुरेश चन्द्र पुत्र भगवान् दास, संदीप, राजो व राकेश पुत्रगण सुरेश चन्द्र व बसंत राम व पप्पू पुत्र भगवान् सिंह आदि लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान निर्माण करा रहे हैं| विरोध किये जाने पर जातिसूचक गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हैं|

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मकान निर्माण तो रुक गया लेकिन दबंग अपना कब्जा किये हुए हैं| हम लोगों को इन दबंगों से जान माल का ख़तरा है| ग्रामीणों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की|

[adrotate banner="2"]