दबंगई: अधेड़ के साथ शादी करने से मना करने पर पिता को धुना

0
119

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम फगुना अतनपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र रामशंकर ने पुत्री अंजू की शादी अधेड़ व्यक्ति से न करने पर दबंगों द्वारा मारपीट करने व पुत्री को उठा ले जाने की धमकी देने की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह से की है।

[adrotate banner="3"]

एएसपी को दिये गये प्रार्थनापत्र में अशोक कुमार ने कहा है कि ग्राम नरौथा नथुआपुर थाना अरबल जिला हरदोई निवासी रामनंदन मेरी पुत्री अंजू से जबरन शादी करना चाहता है। रामनंदन की आयु लगभग 40 वर्ष है व उसकी पुत्री अंजू की आयु अभी मात्र 16 वर्ष है इससे उसने शादी करने से मना कर दिया। 23 जून को रामनदंन अपने भाई रघुनंदन, आदेश कुमार पुत्र विश्वनाथ, शैलेन्द्र कुमार पुत्र जगदीश के साथ आया और पुत्री अंजू के साथ भांवरे डालने की जिद करने लगा। जिस पर हम लोगों ने विरोध किया तो गाली गलौज कर मारपीट करने पर आमादा हो गया।

दबंगों ने कहा कि यदि वह राजी से शादी नहीं करेगा तो पुत्री को उठाकर शादी कर लेंगे जाकर। परेशान पिता ने पुत्री अंजू के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगायी है।

[adrotate banner="2"]