सपा समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी की मार्ग दुर्घटना में मौत, बाजार बंदी

0
103

शमशाबाद (फर्रुखाबाद): नगर पंचायत शमशाबाद क्षेत्र से समाजवादी पार्टी समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी 42 वर्षीय हाजी इफ्तिखार की दिल्ली जाते समय अलीगढ़ के पास मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार सपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हाजी  इफ्तिखार अपनी लाल रंग की बुलेरो गाड़ी से किसी व्यक्तिगत काम के लिए दिल्ली जा रहे थे। गाड़ी में उनका एक भतीजा, पुत्री व पत्नी भी सवार थे। अलीगढ़ के पास रात्रि लगभग 3 बजे मार्ग दुर्घटना में  हाजी इफ्तिखार की मौके पर ही मौत हो गयी। बुलेरो में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अलीगढ़ के ही एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर शमशाबाद से परिजन मौके पर पहुंच गये। अलीगढ़ पुलिस ने हाजी इफ्तिखार के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलीगढ़ में ही शव का पोस्टमार्टम होकर शमशाबाद आयेगा।

इधर शमशाबाद में सपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हाजी इफ्तिखार की मार्ग दुर्घटना में मौत की सूचना मिलने पर समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गयी। शमशाबाद के व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर दिये। हाजी इफ्तिखार के घर पर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। शव आने का इंतजार किया जा रहा है।

[adrotate banner="2"]