रजनी ने पति की पुण्यतिथि पर मेडिकल कालेज को “वेंटीलेटर” भेंट किया

0
146

फर्रुखाबाद: डा0 रजनी सरीन ने अपनी पति डा0 बीएन सरीन की पहली बरसी की पूर्व संध्या पर मेजर एसडी सिंह मेंडिकल कालेज को एक वेंटीलेटर मशीन भेंट की।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि डा0 बीएन सरीन की प्रथम पुण्य तिथि पर रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। शनिवार को उनकी पत्नी व प्रमुख समाज सेवी डा0 रजनी सरीन ने उनकी स्मृति में लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की एक “वेंटीलेटर” मशीन नगर के एसडी सिंह मेंडिकल कालेज को भेंट की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज गरीबों की सेवा की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। इस मशीन को भेंट करने के पीछे उनकी भावना मेडिकल कालेज का सहयोग के अतिरिक्त दिवंगत पति की आत्मा को शांति प्रदान करना भी है। उन्होने कहा कि पुण्य तिथियों पर यदि इस तरह का सहयोग की परंपरा बन जाये तो समाजसेवी प्रतिष्ठानों व संस्थाओं का उद्धार हो सकता है। डा० रजनी सरीन ने बताया कि रविवार को सुखमनी साहिब के पाठ व भंडारा का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज की ओर से डा० अनीता रंजन मौजूद रहीं।

[adrotate banner="2"]