थालों में दिखी श्रद्धा और संस्कृति की झलक

0
180

फर्रुखाबाद:15 वें युवा महोत्सव समिति की ओर से सोमवार को थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे आस्था और संस्कृति की झलक साफ़ नजर आयी|
नगर के स्टेट बैंक रोड स्थित एयरहोस्टेस एकेडमी में थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। किसी ने भगवान गणेश को विराजमान कर फल व मिष्ठान सजाए तो किसी ने मां दुर्गा को थाल में विराजमान कर थाल सजाया। इस दौरान प्रतिभागियों ने पूजा थाल के महत्व के बारे में बताया। प्रतिभागियों नें विभिन्न देवी देवताओं को समर्पित पूजा के आकर्शक थाल सजाये। अपने अपने मान्य देवी देवताओं की मूर्ति को पूजा थाल में स्थापित किया।अपने घर्म और मान्यता के अनुसार प्रतिभागियों नें पूजा की विधि को निर्णायकों को बताया। प्रतिभागियों नें बताया कि सभी देवी देवताओं के आरती करनें का ढंग अलग अलग होता है।प्रियंका,सोनी गुप्ता,अपूर्वा गंगवार ,सौम्या अवस्थी व निषा तरन्नुम आदि ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया|
इस अवसर पर अध्यक्ष डा. संदीप शर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी,डॉ० कृष्ण कान्त अक्षर,मयंक मिश्रा,सुनील सक्सेना,हर्षित मिश्रा,विवेक चतुर्वेदी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]