थाने के निरीक्षण में एएसपी को मिलीं खामियां ही खामियां

0
186

फर्रुखाबाद: (अमृतपुर) शनिवार को थाना अमृतपुर का अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी को खामियां ही खामियां नजर आयीं। थाने में गंदगी के अलावा थाने की घड़ी बंद होने पर उन्होंने नाराजगी जतायी। जिन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिये।

[adrotate banner="3"]

एएसपी शनिवार शाम जैसे ही थाने पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले थाने में गंदगी का साम्राज्य देखा तो वह भड़क गये। थाने में कूड़े के ढेर पड़े पाये। इसके अलावा दीवान शिशुपाल के कमरे के पास ईंट पत्थर व अन्य कचरा इत्यादि पाया, जिसे तुरन्त हटाने के निर्देश दिये। जिसके बाद एएसपी ने बैरकों का निरीक्षण किया, जिनमें जाला इत्यादि पाया गया। जिसे तत्काल साफ कराने के निर्देश दिये। बैरकों में खराब पंखों को सही करवाने के निर्देश दिये। मालखाने के निरीक्षण के दौरान पाया कि मालखाने में काफी गंदगी का साम्राज्य है। जिस पर एसओ प्रीतम सिंह को निर्देश दिये कि तत्काल मालखाने की सफाई करायी जाये। थाने में खड़े खचाड़ा ट्रैक्टर को नीलाम इत्यादि करके हटवाने के निर्देश दिये। एएसपी अशोक कुमार की थाने में टंगी घड़ी पर नजर गयी तो खराब देख वह भड़क गये। उन्होंने एसओ प्रीतम सिंह को निर्देश दिये कि तत्काल घड़ी को दुरुस्त करवायें। वहीं शस्त्रों का भी निरीक्षण किया गया जिसमें एक पिस्टल खराब पायी गयी। इसके बाद थाने के लिए एसओ प्रीतम सिंह ने मांग की कि मैस के लिए परांत, खल्लड़ व कुकर की आवश्यकता है।

[adrotate banner="2"]