आग से गृहस्थी व परचून का सामान जला

0
115

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम बिचपुरिया कड़क्का में आग लगने से गृहस्थी के सामान सहित नगदी व परचून की दुकान जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया।

[adrotate banner="3"]

बिचपुरिया कड़क्का निवासी बबलू पुत्र सुरेन्द्र की गांव में ही परचून की दुकान एक खोखा में रखी है। पास में ही झोपड़ी व घर है। शाम को अचानक घर में आग लग गयी। आग से घर में रखा गृहस्थी का सामान धूंधूं कर जल गया। घर में रखी नगदी व पम्पसेट भी जल गये। पड़ोस में ही रखे परचून के खोखे को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे खोखा सहित परचून का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने जब 100 डायल पर फोन किया तो फोन नहीं उठा। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। राजेपुर थाने के दरोगा रामऔतार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

[adrotate banner="2"]