तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा: राखी सावंत

0
156

करप्शन के खिलाफ अन्ना हजारे के आंदोलन पर अब आइटम गर्ल राखी ने भी अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। राखी ने अन्ना की तुलना तो राम से की है, लेकिन उनके तीन मुख्य सहयोगियों से खुश नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल को उन्होंने तो रावण तक करार दे दिया।

[adrotate banner="3"]

राखी ने किरण बेदी, अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके रवैये से ही काम बन नहीं बन पा रहा है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा। जब भी आंदोलन की वजह से काम बनता दिखाई देता है, इन्ही तीनों की वजह से काम बनते बनते रह जाता है। एक ओर अन्ना अनशन पर हैं तो दूसरी ओर टीम अन्ना आराम से खा-पी रही है और भाषणबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने अन्ना से अपील की कि अन्ना जी खा पी के लड़ो। अन्ना की हेल्थ पर चिंता जताते हुए उसने कहा कि जब गांधी को लोग भूल जाते हैं तो क्या अन्ना को हमेशा याद रखेंगे।

[adrotate banner="2"]