तीन घंटे पहले मरी महिला का इलाज करता रहा अस्पताल

0
95

फर्रुखाबाद: नगर के निजी अस्पतालों की मंडी में एक फ़िल्मी कारनामा सामने आया| जब एक अस्पताल में मरे हुए मरीज का इलाज करता रहा| जानकारी होनें पर परिजनों नें हंगमा किया| बाद में पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कर दिया|
जनपद हरदोई के पाली कनकापुर निवासी 35 वर्षीय महिला आरती शुक्ला पत्नी राघवेंद्र शुक्ला को सुबह 8 बजे शहर के आवास विकास में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया| उसको बुखार और झटके आने की शिकायत थी| मृतका आरती के बालाजी पुरम निवासी बहनोंई अरदीप त्रिवेदी नें बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे चिकित्सक ने खून चढानें के लिए कहा तो महिला के पति ने उसे अपना खून दिया|
इसके बाद शाम लगभग 5 बजे चिकित्सक नें महिला को रिफर कर दिया| जिसके बाद परिजन उसे दूसरे निजी अस्पताल में ले गये| जंहा चिकित्सक नें परिजनों को बताया कि आरती की मौत लगभग तीन घंटे पहले ही हो गयी|
यह सुनकर परिजन आक्रोशित हो गये और शव लेकर पुन: अस्पताल पंहुचे और हंगामा शुरू कर दिया| सूचना मिलने पर पांचाल घाट चौकी इंचार्ज आरके शर्मा फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने परिजनों को समझाकर शांत कर दिया|
चौकी इंचार्ज पांचाल घाट नें बताया कि परिजनों को गलत जानकारी मिल गयी थी| चिकित्सक से वार्ता हुई है| मरीज ठीक-ठाक रिफर किया गया था| परिजनों को समझाकर शांत दिया है| परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नही की|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]