ताला तोड़कर चार लाख की नकदी व जेबरात चोरी

0
130

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बीती रात चोरो ने कोहरे व ठंड का फायदा उठाकर लगभग चार लाख की नकदी व जेवरात चोरी आकर लिये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी अजीत पुत्र रामबक्श ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसने बीते 29 नबम्बर 2017 को अपनी बहन का विवाह किया था| बहन वर्तमान में घर पर ही आयी हुई थी| उसका जेबरात भी उन्होंने अपनी अलमारी में ही रख दिया| बीती देर रात चोरों ने मुख्य गेट की कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश किया|

लेकिन जिस कमरे में अजीत की पत्नी अनूपी सो रही थी| उस कमरे का गेट भीतर से बंद नही था| चोर उसमे प्रवेश कर गये| उन्होंने अलमारी में रखी सोने की जंजीर, पांच अंगूठी, एक टीका, एक कमर करधनी व 15 हजार रूपये नकद चोरी आकर लिये| अजीत के अनुसार कुल लगभग चार लाख रूपये की नकदी व जेबरात चोरी हो गये है| रात में अजीत की बहन शिल्पी जब उठी तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी| परिजनों ने कमरे में देखा तो अनूपी कुछ नशे में दिख रही थी|

अजीत ने घटना के सम्बन्ध में पुलिस डायल 100 को सूचना दी| घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| पुलिस का कहना है कि तहरीर की जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]