तहसील दिवसों में मौजूद रहे खण्ड विकास अधिकारी: डीएम

0
97

DM 6फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह ने कड़े लहजे में कहा है की सभी तहसील दिवसों में खण्ड विकास अधिकारियों का उपस्थित रहना अनिवार्य है| यदि अनुपस्थित मिले तो कार्यवाही की जाए गी| सदर तहसील दिवस में पंहुचे जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियो को निर्देश दिये की वह अपने अधिनस्त अधिकारियो को कह दे की जब वह तहसील दिवस में भाग लेने आये तो और कोई भी ना पंहुचे|
तहसील दिवस में बड़ी संख्या में फरियादियो द्वारा शिकायते जिलाधिकारी के समक्ष पंहुची तो उन्होंने अधिकारियो की क्लास लगा दी| उन्होंने कहा की शिकायतों का तेज गति से निस्तारण करे| पुलिस से सम्बन्धित मामलो को जल्द निपटाने के के निर्देश भी दिये | इस दौरान डीएम ने कहा की तहसील दिवसों में खण्ड विकास अधिकारी अवश्य पंहुचे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]