तमंचा कारतूस सहित धरा गया हिस्ट्रीशीटर

0
117

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम तलैया नगला निवासी हिस्ट्रीशीटर को तमंचा कारतूस सहित संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते गिरफ्तार कर लिया।

[adrotate banner="3"]

तलैया नगला निवासी शेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र जगन्नाथ लोधी पर लगभग 15 मुकदमें चल रहे हैं। जिससे शेर सिंह का थाना कमालगंज में अपराध हिस्ट्री सीट पर भी नाम दर्ज है। जिसको लेकर शेर सिंह पर पुलिस की निगाह गड़ी हुई थी। शनिवार को एसएसआई एमपी सिह ने रजीपुर के निकट एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा तो उन्होंने अपने हमराह फोर्स के साथ उसका पीछा किया। संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी लेने पर एक 12 बोर तमंचा व कारतूस बरामद हुए। जिस पर पुसिल ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

[adrotate banner="2"]