दिवाली पर निकल गया बस यात्रियों का दिवाला, नगदी गायब

0
134

फर्रुखाबाद: दिल्ली से दीपावली की छुट्टी पर घर आ रहे एक बस यात्री को जहरखुरानी ने अपना शिकार बनाकर दिवाली में दिवाला निकाल दिया। यात्री के पास से नगदी व अन्य सामान उड़ा दिये। बेहोशी की हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक थाना कायमगंज के ग्राम करनपुर खुड़ना निवासी सुनील पुत्र बांकेलाल दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। दीपावली पर छुट्टी लेकर वह अलीगढ़ डिपो बस संख्या यूपी 81 ए एफ 1535 से फर्रुखाबाद आने के लिए बैठा। तभी रास्ते में जहरखुरानी ने उसे अपना शिकार बनाकर 25 हजार रुपये नगदी व मोबाइल के अलावा अन्य सामान लूट लिया। बेहोशी की हालत में बस के चालक राजेश पुत्र लालाराम ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं पड़ोसी जनपद हरदोई के ग्राम साड़ी तिराहा निवासी शम्भू पुत्र रामनाथ दिल्ली से फर्रुखाबाद अपने घर जाने के लिए आ रहा था। रास्ते में मूंगफली खिलाकर जहरखुरानी ने उसे अपना शिकार बना लिया। उसकी जेब में रखे 2500 रुपये व मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गये। शम्भू को भी लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="2"]