गंगा नहाने गया अधेड़ डूबा

0
128

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौगवां कैण्ट निवासी 55 वर्षीय अधेड़ तुलसीराम उस समय गंगा में डूब गया जब वह स्नान करने गया था। काफी खोजवीन के बाद तुलसीराम का शव बरामद नहीं किया जा सका।

[adrotate banner="3"]

शनिवार की शाम तकरीबन 4 बजे तुलसीराम घर से गंगा स्नान करने घटियाघाट पहुंचा। जहां उसने गंगा स्नान शुरू किया तो अचानक उसका पैर गंगा के गहरे पानी में चला गया। जिससे वह छटपटाने लगा। लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक तुलसीराम गंगा की तेज धार में कहीं बह गया। सूचना मिलने पर डूबे तुलसीराम के परिजन मौके पर पहुंचे उसकी खोजवीन शुरू की। लेकिन काफी खोजवीन करने के बाद भी खबर लिखे जाने तक उसका शव बरामद नहीं हुआ।

[adrotate banner="2"]