तंबाकू व्यापारियों का शोषण कर रहे अफसर

0
116

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) नगर के तंबाकू उद्योग से जुडे़ व्यापारियों का अधिकारीयों के द्वारा शोषण किये जाने का विरोध करते हुये विधायक को ज्ञापन सौपा |

[adrotate banner="3"]

बुधवार को नगर के सीपी गेस्ट हाउस में व्यापार मंडल मिश्रा,कंछल, बंसल गुट व तम्बाकू टे्रड कमेटी की ओर से बैठक का आयोजन किया गया था| जिसमे कहा गया कि वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों द्वारा छोटे-छोटे व्यापारियों के माल नगर में एक गोदाम से दूसरी गोदाम पर कूटने के लिए ले जाने पर रास्ते में रोककर अवैध वसूली कर रहे हैं।मंडी कर्मचारी व्यापारियों से अभद्र व्यवहार भी करते है।जिले को भारी राजस्व देने के बाद भी तम्बाकू व्यापारियों का अफसर शोषण करते है| क्षेत्रीय विधायक अमर सिंह खटिक को इसी कार्यक्रम में ज्ञापन सौपा |

व्यापार मंडल के जिला महामंत्री मनोज कौशल, संजय गुप्ता, जगेंद्र सिंह उर्फ मल्लू यादव उमेश गुप्ता, ट्रेड के अध्यक्ष सर्वेश गंगवार, आदेश अग्रिहोत्री,आदि रहे।

[adrotate banner="2"]