ढाई हजार ईनामी बदमाश सहित दो दबोचे

0
118

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)|| लूट के इरादे से छिपे बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिये। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को तमंचों सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये एक बदमाश पर ढाई हजार का इनाम है।

[adrotate banner="3"]

मोहम्दाबाद थानाक्षेत्र के आजाद नगर बनपोई के पास बबूल की झाड़ियों में लूट के इरादे से बदमाश छिपे होने की सूचना पर थाना प्रभारी शिवशंकर शुक्ला, एसआई आरपी सिंह, डंबर सिंह तथा सिपाही धर्मेद्र व मनोज गुरुवार दोपहर एक बजे आजाद नगर बनपोई पहुंचे। झाड़ियों की तरफ आता देख छिपे बदमाशों ने पुलिस पर दो फायर कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को तमंचों सहित पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दो 315 बोर तमंचा, 5 कारतूस दो खोखा बरामद हुए। फायर की आवाज सुनकर भीड़ लग गयी। पकड़े गए एक बदमाश ने अपना नाम जीतू उर्फ जितेंद्र निवासी गोसरपुर थाना मोहम्मदाबाद तथा दूसरे ने धीर सिंह निवासी खंडौली थाना राजेपुर बताया।

जीतू उर्फ जितेंद्र की दो वर्ष से पुलिस को तलाश थी। वह कमालगंज थाने में धारा 302 व 201 के मुकदमे में वर्ष 2009 से वांछित चल रहा था। 3(1) गैंगेस्टर के मुकदमे में भी फरार था। उस पर ढाई हजार का इनाम भी घोषित है। जीतू उर्फ जितेंद्र के पकड़े जाने की सूचना पर कमालगंज थानाध्यक्ष ने भी पहुंच उससे पूछतांछ की।

[adrotate banner="2"]