डॉ० राकेश तिवारी की पुत्रबधू का डेंगू से निधन

0
160

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के भोलेपुर निवासी डॉ० राकेश तिवारी की पुत्रबधू का डेंगू के चलते निधन हो गया| जिससे उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी| मंगलवार को उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया गया|
दरअसल डॉ० राकेश तिवारी की पुत्रबधू डॉ० स्वेता तिवारी पत्नी डॉ० राहुल तिवारी ने लोहिया अस्पताल में महिला अस्पताल में भी काफी दिनों तक सेवाएं दी| बीते दिन उनकी तबियत अचानक बिगड़ने से उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहाँ उनका बीती शाम निधन हो गया| परिजन शव लेकर घर आ गये| डॉ० स्वेता तिवारी के निधन का समाचार नें हर किसी को गमगीन कर दिया| पूरे परिवार में कोहराम मच गया| सोमवार को परिजन उनकी अंतिम यात्रा लेकर पांचाल घाट पंहुचे| डॉ० स्वेता के पति डॉ० राहुल तिवारी नें उन्हें मुखाग्नि दी| देखते ही देखते वह पंचतत्व में विलीन हो गयीं|
शव यात्रा में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नगर में चिकित्सक डॉ० उदय राज, मनोज चतुर्वेदी, सीएन भल्ला, लोहिया के एलटी गौरव मिश्रा, डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी, डॉ० अजय कुमार, डॉ० श्रेय खंडूजा, डॉ० मनोज पाण्डेय, डॉ० वीके दुबे, पूर्व विधायक अरविन्द प्रताप, डॉ० प्रभात गुप्ता आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]