डीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट

0
134

yuvakफर्रुखाबाद: पड़ोसी जनपद कन्नौज के सौरिख खड़नी जाजपुर निवासी विशम्भर पुत्र बीर सिंह को गाना बजाने की बात को लेकर डीजे कर्मियों ने जमकर धुन दिया। पीड़ित ने लूट का आरोप भी लगाया है।

[adrotate banner="3"]

विशम्भर फतेहगढ़ के मोहल्ला बाकरगंज निवासी अपने साढ़ू शिव कुमार के पुत्र अतुल की तिलक में शामिल होने के लिए आया था। तिलक का कार्यक्रम फतेहगढ़ कोतवाली के सामने एक गेस्टहाउस में था। उसी समय डीजे पर डांस शुरू हो गया। नाच गाना होने पर कुछ लोग मूड़ में भी आ गये। उसी दौरान विशम्भर ने डीजे कर्मियों से कोई गाना लगाने की बात कही। जिसको उन्होंने अनशुना किया तो वहां बबाल शुरू हो गया। विवाद में डीजेकर्मी ने विशम्भर की जमकर पिटायी कर दी। विशम्भर ने डीजे कर्मियों पर मोबाइल व एक अंगूठी लूटने का आरोप भी लगाया है। [bannergarden id”8″]

इस सम्बंध में फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रामऔतार व रवी निवासी ग्वालटोली टिलियां के खिलाफ मारपीट में एनसीआर दर्ज कर ली गयी है व घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

[adrotate banner="2"]