डीएम के औचक निरीक्षण में गायब मिले लिपिक का वेतन रोका

0
92

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी पवन कुमार ने सोमवार को प्रातः जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उन्होंने हाजिरी रजिस्टर को देखा तथा सहायक लेखाकार सुनील कुमार कटियार की अनुपस्थिति का कारण अन्य कर्मचारियों से पूछा। बताया गया कि लिपिक 4-5 दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सुनील कुमार कटियार का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोके जाने के निर्देश दिये।
[bannergarden id=”8″]DM PAWAN KUMAR1
वहीं खण्ड विकास कार्यालय कमालगंज में 10ः20 बजे एसडीएम सदर राकेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें अनुपस्थित कर्मचारियों नरेशचन्द्र यादव, शिव प्रकाश, विनोद कुमार, पंकज गुप्ता आदि चेतावनी दी कि यदि वह दोबारा अनुपस्थित मिले तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="3"]

 

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]