अकीदतमंदों की छड़ियों के साये में शेखपुर पहुंचा शेख जी का डोला

0
85

कमालगंज (फर्रुखाबाद): हजरत शेख मखदूम महमूद बुर्राख लंगर जहां रहमतुल्लाह अलह का 689वां उर्स व मेले का सोमवार को समापन हो गया। उर्स में आखिरी दिन शेख मखदूम की मजार पर कई राजनैतिक हस्तियों ने चादर चढ़ाकर दुआयें मांगी। सोमवार को खिरका शरीक बाद नमाजे जौहर हजारों मुईदीन छड़ियों की हिफाजत में शेखपुर दरगाह से भोजपुर ले गये और शाम 4 बजे साहिबे सज्जादा हजरत मौलाना अजीजउल हक गालिब मियां की पालकी मुईदीन की छड़ियों के साये में नारे ओ तकबीर, अल्लाह हो अकबर, ले चल पीर की शदाओं के बीच दरगाह शेखपुर पहुंची। इसके साथ ही उर्स का समापन हो गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
उर्स के आखिरी दिन राजनैतिक हस्तियों के द्वारा दरगाह पर चादर चढ़ाने की होड़ रही। जिसमें मंत्री सतीश दीक्षित, विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, सचिन यादव, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी आदि ने दरगाह पर पहुंचकर माथा टेका।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]