डीएम के आदेश पर अबैध कब्जे में चली जेसीबी

0
111

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम तुषौर स्थित ठाकुर द्वारा की भूमि को प्रधान पति सुनील गिहार के द्वारा जबरन कब्जा करके उस पर चकरोड बना देने की शिकायत डीएम से बीते दिन हुई थी| डीएम के आदेश दे सोमबार को पुलिस ने जेसीबी से चकरोड को प्रधान के कब्जे के मुक्त कराया|

[adrotate banner="3"]

मंदिर के महंत किशन दास ने समाधान दिवस पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार से प्रधान द्वारा मंदिर की भूमि पर अबैध कब्जा कर चकरोड बनाये जाने की शिकायत की थी | डीएम के सख्त तेबर देख रविवार को थाना पुलिस के साथ ही साथ अमृतपुर थाने की पुलिस ने मिलकर चकरोड पर जेसीबी चलबा दी| और मंदिर की भूमि पर पुन: पुजारी का कब्जा दिला दिया|

[adrotate banner="2"]