डीआईओएस कार्यालय में आमरण अनशन

0
143

फर्रुखाबाद: वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के मतदाता फार्म 19 जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रति हस्ताक्षरित न करने के विरोध में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया गया|
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रुबीना कुरेशी सोमबार को डीआईओएस कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठी हुई है। जिनके समर्थन में जिला समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद के पार्टी नेताओं ने जाकर आमरण अनशन में भाग लिया और जमकर विरोध दर्ज कराया|
इस दौरान सपा के निर्वतमान जिला महासचिव मंदीप यादव, युवजनसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, ओम प्रकाश शर्मा, खुर्शीद आलम, शाहिद, रावेन्द्र सिंह, विजेंद्र सिंह, डॉ राजेंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]