ठण्ड ने अधेड़ को निगला

0
96

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत अर्रापहाडपुर सब्जी मंडी के पास ४५ वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला जिससे मौके पर भरी भीड़ जमा हो गई परन्तु शव की शिनाक्त नही हो सकी|

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार अर्रापहाडपुर सब्जी मंडी के पास रामलैडेते गुप्ता के बट्टे के सामने एक ४५ वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही देखने वालो का ताँता लग गया| काफी समय तक शव शिनाक्त के चक्कर में पड़ा रहा लेकिन उसकी पहचान नही पाई| मृतक पीला स्वेटर पहने था| स्थानीय लोगो ने बताया कि ये व्यक्ति अक्सर सब्जी मंडी में घूमता रहता था|

सुचना मिलते ही एसओ मऊदरवाजा अतर सिंह ने मौके पर पहुँचकर घटना स्थल की जांच पड़ताल की| दरोगा जगमोहन ने पंचनामा भरके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

[adrotate banner="2"]