ट्रैक्टर से खाद चोरी करने में तीन गिरफ्तार

0
529

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) ट्रैक्टर में लदी खाद को चोरी करने के मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को धर दबोचा | तीनों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी खाद भी बरामद की गयी है|
दरअसल बीते 16 फरवरी की रात नगला खैरबंद कादरी गेट से ट्रैक्टर ट्राली में लदी 12 बोरी डीएपी व 27 बोरी एनपीके चोरी कर लिया गया था| मामले में मामले में उदित नारायण निवासी नगला खैरबंद तहरीर पर पुलिस नें मुकदमा दर्ज किया| घटना में थाना मऊदरवाजा के ढिलावल निवासी सूरज चौहान पुत्र सुरेद्र सिंह, रजनेश बाथम पुत्र छविनाथ निवासी पचपुखरा मऊदरवाजा, पप्पू उर्फ आनन्द कश्यप निवासी सुनील कश्यप निवासी इलेराजा धर्मशाला रेलवे क्रासिंग के निकट मऊदरवाजा को पुलिस नें गिरफ्तार किया| पुलिस को उनके पास से 12 बोरी डीएपी (कट्टा) व 10 कट्टा एनपीके बरामद की| बची हुई खाद किसानों को बिक्री कर दी गयी| कुल 39 बोरी खाद चोरी हुई थी, जिसमे से 22 कट्टे खाद बरामद हुई|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]