ट्रैक्टर पलटने से लगभग दो दर्जन सबारियाँ घायल

0
151

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) गंगा नहाने ट्रैक्टर से जा रही लगभग दो दर्जन सबारियाँ अचानक ट्रैक्टर पलटने से जख्मी हो गयीं| गंभीर रूप से जख्मी लोगों को सीएचसी में भर्ती किया गया|
थाना क्षेत्र के श्रंगीरामपुर गंगा घाट के लिए दो ट्रैक्टर सबारीयों से भरकर निकले| तभी श्रंगीरामपुर घाट के निकट अचानक पीछे चल रहा ट्रैक्टर पलट गया| जिससे उसमे बैठी लगभग दो दर्जन सबारियाँ जख्मी हो गयीं| घटना के बाद चीख पुकार मच गयी|
गंभीर रूप से जख्मी 48 वर्षीय मंजू पत्नी मुन्ना निवासी असरफ मगर कमालगंज, 45 वर्षीय मंजू गुप्ता पत्नी चन्द्र प्रकाश निवासी प्रताप नगर, 40 वर्षीय गीता पत्नी पातिराम निवासी खजुरिया नगला रजीपुर आदि को सीएचसी में भर्ती किया गया| अन्य घायलों के गंभीर चोटें ना आने पर वह इधर-उधर इलाज कराने के लिए चले गये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]