ट्रेन में प्रसव पीड़ा, प्लेटफार्म पर गूंजी किलकारी

0
131

फर्रुखाबाद: ट्रेन की बोगी से उतरते ही महिला ने प्लेटफार्म पर बच्चे को जन्म दिया। आरपीएफ ने 102 एम्बुलेंस से उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेज दिया।

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार को देर शाम लगभग 9:30 बजे ट्रेन संख्या 14723 फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 2 पर पँहुची। जिसमे से नौशेरा थाना सिविल लाइन बदायूं निवासी शाहनाज खातून अपने पति हैदर अली के साथ प्लेटफार्म पर उतरी। उतरते ही उसके पीड़ा शुरू हो गयी। सूचना मिलने पर आरपीएफ चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह फोर्स के तत्काल मौके पर पँहुचे। आरपीएफ ने पर्दा लगाकर महिला का प्लेटफार्म पर ही प्रसब करा दिया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद 102 एम्बुलेंस से उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेज दिया।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला व नवजात दोनों स्वास्थ्य है।

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]