टोक्यो में भारत का नाम रोशन कर स्वदेश रवाना हुई देश की बेटी मीराबाई चानू

0
174

डेस्क:भारोत्तोलक मीराबाई चानू टोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक जीतकर सोमवार को भारत  रवाना हो गईं। रजत पदक विजेता के सोमवार को ही घर पहुंचने की उम्मीद है। मीराबाई चानू ने शनिवार को टोक्यो ओलिंपिक में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया। भारत रवाना होने से पहले उन्होंने ट्वीट करके कहा घर के लिए रवाना टोक्यो 2020 को मेरे जीवन के यादगार पलों के लिए धन्यवाद।

[adrotate banner="3"]

प्रतियोगिता में अपने चार सफल प्रयासों के दौरान चानू ने कुल 202 किग्रा का वजन उठाया। चीन की झीहुई होउ ने कुल 210 किग्रा का वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता और एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया जबकि इंडोनेशिया की विंडी केंटिका आइसा ने कुल 194 किग्रा उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।इस ऐतिहासिक रजत पदक के साथ चानू ओलिंपिक पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय भारोत्तोलक बन गई हैं। इससे पहेल कर्णम मल्लेश्वरी ने 2000 सिडनी खेलों में 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था। बॉक्सर मेरी कोम ने ट्वीट करके रविवार को चानू को मौजूदा टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी थी।

[adrotate banner="2"]