टावरों पर लाखो की कमाई के चक्कर में गुंडई- हिस्ट्रीशीटर कुँवरपाल यादव की हत्या

0
122

फर्रुखाबाद: मोबाइल टावर पर अवैध मिटटी के तेल से बने नकली डीजल की लाखो की खपत से होने वाली अवैध कमाई के चक्कर में दबंगई चरम पर है| टावर पर कब्ज़ा करने के चक्कर में मारपीट और गोलीबाजी कई बार हो चुकी है| शुक्रवार दोपहर बबना में मोबाइल टावर पर कब्जे को लेकर हुई चली गोली में थाना मेरापुर अंतर्गत नौली निवासी हिस्ट्रीशीटर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंवरपाल सिंह यादव की हत्या हो गयी|

[adrotate banner="3"]

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार कुंवरपाल अपने एक साथी के साथ बबना पहुंचे थे| उसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से की गयी फायरिंग में कुंवरपाल के सीने में गोली लग गयी| उन्हें नवाबगंज के प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहाँ उनकी मौत हो गयी| खबर लिखे जाने तक मुकदमा लिखाने और शव का पंचनामा भरने की प्रक्रिया चल रही थी| एसओ मो0 अब्बास ने बताया कि बबना के अंकित व अतुल ने 315 बोर की गोली मारी है।

[adrotate banner="2"]