टाटा मैजिक की टक्कर से एक की मौत

0
183

anupam mautफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगरिया जवाहर [लायकपुर] निवासी अनुपम उर्फ़ पिंकू वाइक से बहन के यहाँ जा रहे थे| रास्ते में राम गंगा के पुल पर सामने से आ रही टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी उन्हें घायल अवस्था में पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार को इटावा बरेली हाइवे पर हुई मार्ग दुर्घटना में अनुपम पुत्र चंद्रप्रकाश की मौत हो गई| यह अपनी बहन रीना पत्नी सोनपाल वर्मा निवासी अल्हागंज जा रहे थे| डवरी गांव के आगे जा कर मैजिक टक्कर हो जाने से घायल हो गए जब यह सूचना घर वालो को मिली तो सभी लोग लोहिया अस्पताल पहुँच गए मृतक की पत्नी गिरिजा देवी ने बताया कि मेरे पास केवल एक बीघा जमीन है| अब मेरे परिवार का कैसे गुजारा होगा घर में एक ही कमाने वाला था|

पुलिस ने टाटा मैजिक को पकड़ लिया है| और उसका चालक फरार वताया जा रहा है| यह घटना दोपहर 12 बजे हुई थी खबर लिखे जाने तक राजेपुर एसओ ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा|

[adrotate banner="2"]