झूलती बिजली केबिलों पर मेजर एक्शन, अधिकारियों को फटकार,

0
20

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर से सटे ग्राम विजाधरपुर में वर्षों से जानलेवा हालत में झूल रहीं बिजली की केबिलों को देखकर सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी का पारा चढ़ गया। सड़क और आबादी के बीच बेहद नीचे तक झूलती केबिलों से बने खतरे को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही तलब कर लिया। उन्होंने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।विजाधरपुर में निरीक्षण के दौरान सदर विधायक की नजर बिजली की उन केबिलों पर पड़ी, जो लंबे समय से अव्यवस्थित तरीके से झूल रही हैं। कई स्थानों पर केबिलें इतनी नीचे दिखाई दीं कि वहां से गुजरने वाले लोगों और वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। आबादी वाले क्षेत्र में इस तरह बिजली की केबिलों का झूलना किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल विद्युत विभाग के एसडीओ अजय प्रताप और अवर अभियंता विनय चौहान को मौके पर बुलाया। अधिकारियों के पहुंचने पर विधायक ने दोनों से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली और लंबे समय से झूल रही केबिलों को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्युत लाइनों को व्यवस्थित कराया जाए और जहां केबिलें अधिक नीचे या जर्जर स्थिति में हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जाए।वर्षों से समस्या झेल रहे ग्रामीणस्थानीय निवासियों ने विधायक को बताया कि क्षेत्र में बिजली की केबिलें काफी लंबे समय से इसी तरह झूल रही हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना था कि झूलती केबिलों के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है।ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण समस्या लगातार बनी रही, लेकिन अब सदर विधायक द्वारा मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को फटकार लगाने और तत्काल कार्रवाई के निर्देश देने से लोगों में व्यवस्था सुधरने की उम्मीद जगी है।हादसा हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार?मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि बिजली की केबिलों की स्थिति लंबे समय से विभाग के संज्ञान में होने के बावजूद उन्हें व्यवस्थित नहीं कराया गया। यदि किसी दिन झूलती केबिल किसी व्यक्ति या वाहन के संपर्क में आ गई तो गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने विधायक से मांग की कि केवल औपचारिक मरम्मत के बजाय पूरे क्षेत्र की विद्युत लाइनों का निरीक्षण कराकर स्थायी समाधान कराया जाए।विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित रखना विभाग की जिम्मेदारी है। मौके पर मिली खामियों को जल्द दूर कराया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना की नौबत न आए।विधायक के हस्तक्षेप के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भी समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इस बार वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।इस दौरान शिवम दुबे, आकाश तिवारी, आचार्य सर्वेश शुक्ला, ओम जी, रामजी शुक्ला, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]