झूठी फायरिंग में वादी बना आरोपी

0
187

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते 11 अप्रैल को थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर में हुई फायरिंग के मामले में शिकायत करने वाले सपा नेता के खिलाफ पुलिस को झूठी घटना बनाकर गुमराह करने के मामले में आरोपी बनाया है|

[adrotate banner="3"]

घटना के बाद पुलिस को जबाबी तहरीर दी गयी थी| लेकिन पुलिस ने पंकज सिंह पुत्र भुवनेश्वर सिंह निवासी सुखियापपुर की तहरीर पर लालू उर्फ़ राहुल पुत्र कृष्णकुमार निवासी राजेपुर व भोला पुत्र पहाड़ी निवासी महेशपुर के खिलाफ फायरिंग करने के मामले में धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया था| दरोगा गोकुल सिंह को जाँच दी गयी थी| पुलिस ने घटना से सम्बन्धित मेडिकल रिपोर्ट, एक्सरे, सप्लीमेंट रिपोर्ट को कोई सबूत नही मिले तो मुकदमें में 23 अप्रैल को एफआर लगा दी गयी|

वही पुलिस ने झूठी घटना दिखाकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में पंकज को आरोपी बनाया है|

[adrotate banner="2"]