फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर शाम तक चला। दोपहर में हुई झमाझम बारिश से मौसम सर्द हो गया। मंद गति से चल रही हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया। वहीं कई गलियों में जलभराव होने से लोगों को मुसीबत का भी सामना करना पड़ा। बच्चे भीगते हुए स्कूल के लिए निकले तो काम धंधे के लिए निकलने वालों को भी भीगना पड़ा। दोपहर करीब 11 बजे झमाझम बारिश हुई। यह दौर करीब पांच बजे तक चलता रहा। लगातार हो रही बारिश से लोग जहां के तहां फंसे रहे। इस दौरान चल रही हवाओं ने मौसम का मिजाज सर्द कर दिया। लोगों ने तो कंपकंपी महसूस की।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


