गंगा पुल पर ट्रक खराब होने से हाई-वे पर लम्बा जाम

0
164

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात इटावा बरेली हाई-वे पर एक ट्रक अचानक खराब हो जाने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया l जिससे राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा, सुबह भी हाई-वे पर जाम की स्थिति बनी रही l

[adrotate banner="3"]

थाना कादरी गेट के इटावा बरेली हाई-वे पर स्थित गंगा पुल के ऊपर बीती रात लगभग 3 बजे एक ट्रक अचानक खराब हो गया l ट्रक खड़ा होने से पुल का आधा मार्ग बाधित हो गयाl पुल पर निकलने की जगह कम होने के चलते कई किलोमीटर लंबे जाम की स्थिति बन गई l आने जाने वालों को कई घंटे तक जाम में फंसे रहकर निकालने का इंतजार करना पड़ाl सुबह भी पुलिस जाम खुलवाने में लगी रही लेकिन उसके बाद भी बड़े वाहनों को रफ्तार की जगह रेंगना ही पड़ रहा थाl

[adrotate banner="2"]