जेएनआई की खबर पर लगी मोहर: मेजर, सुशील, अमर सिंह व नागेन्द्र सिंह बने बीजेपी प्रत्याशी

0
221

फर्रुखाबाद: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को देर शाम बीजेपी की 155 टिकटों की घोषणा की है| जिसमे जिले में मेजर सुनील दत्त, नागेन्द्र सिंह राठौर, अमर सिंह खटिक और सुशील शाक्य को प्रत्याशी बनाया गया है|

[adrotate banner="3"]

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में रविवार शाम को सूची जारी हुई| जिसमे सदर सीट से मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमृतपुर विधान सभा से पूर्व विधायक सुशील शाक्य, कायमगंज से अमर सिंह खटिक, और भोजपुर से नागेन्द्र सिंह राठौर को टिकट मिल गया है| जेएनआई ने चारो सीटो पर इन्ही चारो प्रत्याशियों को टिकट मिलने की खबर बीते 18 जनवरी को ही प्रकाशित कर दी थी|

[adrotate banner="2"]