जेई से मारपीट में तीन के विरुद्ध एफआईआर

0
180

फर्रुखाबाद:विद्युत अवर अभियंता काशीनरेश चतुर्वेदी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद सहित दो दर्जन अज्ञात युवकों के विरुद्ध मारपीट की रिपेर्ट दर्ज कर ली है।

[adrotate banner="3"]

विदित है सोमवार देर रात्रि लगभग १२ बजे कृष्ण जन्माष्टमी पर अंधेरा होने से गुस्साये युवकों ने चौक विद्युत उपकेंद्र पर जाकर वहां तैनात अवर अभियंता काशी नरेश चतुर्वेदी वहां पर काम कर रहे संविदा कर्मी दिलीप कुमार के साथ मारपीट कर दी। इस संबंध में श्री चतुर्वेदी की तहरीर के आधार पर नंदू उर्फ शशि, अमित गुप्ता व नन्हें के अतिरिक्त दो दर्जन अज्ञात युवकों के विरुद्ध धारा ३२३, ३३२, ५०४, ५२७ आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

[adrotate banner="2"]