जीजा ने बहन से अश्लील हरकतें कर रहे साले को पीट कर किया मरणासन्न

0
134

फर्रुखाबाद: पड़ोसी जनपद कन्नौज के थाना सौरिख पिgyan singhdyaramपरिया खड़नी निवासी दयाराम राजपूत के 23 वर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह को उसके जीजा ने उस समय पीटकर मरणासन्न कर दिया जब वह उसकी बहन के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था।

[adrotate banner="3"]

घायल ज्ञान सिंह के पिता दयाराम राजपूत ने बताया कि बीते रविवार को ज्ञान सिह कमालगंज क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी अपनी बहन सरस्वती पत्नी श्रवण राजपूत के घर आया था। सोमवार को ज्ञान सिंह जब श्रवण की बहन के साथ कुछ अश्लील हरकतें कर रहा था। उसी समय श्रवण के बड़े भाई अर्जुन ने देख लिया। पहले अर्जुन ने ज्ञान सिंह की जमकर पिटायी की और मरणासन्न करके गांव से तकरीबन आधा किलोमीटर दूर एक खेत में डाल दिया।

[bannergarden id=”8″]

इस बात की जानकारी ज्ञान सिंह के सगे जीजा श्रवण ने फोन द्वारा अपने ससुर दयाराम को दी। मंगलवार को दयाराम जगन्नाथपुर पहुंचे और खेत में पड़े घायल बेटे को बरामद कर लिया। जिसके बाद घायल अवस्था में ज्ञान सिंह को लोहिया अस्पताल लाया गया। ज्ञान सिंह के शरीर के सभी कपड़े गायब थे। सिर्फ वह पैन्ट पहने हुए था।

[adrotate banner="2"]