हर्ष फायरिंग में दूल्हे की मौसी घायल

0
154

mahilaफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के सेन्ट्रल जेल तिराहा बिजाधरपुर निवासी पूर्व सैनिक सूरज सिंह यादव के पुत्र सुधीर यादव के तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान सुधीर की मौसी के गोली लग गयी। जिससे उसे फतेहगढ़ क्षेत्र के प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था।
[bannergarden id=”8″]
सुधीर यादव का तिलकोत्सव कार्यक्रम केन्द्रीय कारागार मुख्य द्वार के सामने चल रहा था। उधर लड़की पक्ष के लोग छिबरामऊ से पहुंचकर तिलक समारोह का कार्यक्रम कर रहे थे। कार्यक्रम में मोहम्मदाबाद के चेयरमैन पति ललुआ यादव सहित अन्य कई लोग भी नशे की हालत में हर्ष फायरिंग कर रहे थे। तभी दूल्हा सुधीर की मौसी 30 वर्षीय आदर्श कुमारी पत्नी शैलेन्द्र कुमार यादव निवासी नई बस्ती फर्रुखाबाद छज्जे पर खड़े होकर तिलकोत्सव का कार्यक्रम देख रहीं थीं। तभी अचानक किसी की फायरिंग से आदर्श कुमारी के गोली लग गयी। गोली लगने से अचानक कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गयी। आनन फानन में घायल आदर्श कुमारी को फतेहगढ़ चौराहा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

इस सम्बंध में कोतवाल फतेहगढ़ जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी हो गयी है। लेकिन अभी तक इस सम्बंध में कोई तहरीर नहीं आयी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]