जीएम ने फर्रुखाबाद रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

0
20

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गुरुवार को कानपुर अनवरगंज–फर्रुखाबाद रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कन्नौज, गुरसहायगंज और फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास एवं पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेलपथ, ओएचई, प्वाइंट एवं क्रॉसिंग, समपार फाटकों तथा प्रमुख पुलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को रेल परिसंपत्तियों के रखरखाव और संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।मंधना स्टेशन पर उन्होंने कानपुर अनवरगंज–मंधना के बीच प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के ले-आउट प्लान का अवलोकन किया। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, स्ट्रीट लाइट और स्टोर रूम का निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं में सुधार तथा स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए।कन्नौज स्टेशन पर महाप्रबंधक ने सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, निर्माणाधीन लिफ्ट, एस्केलेटर और फुट ओवरब्रिज के कार्यों की प्रगति देखी। रेलवे कॉलोनी में कर्मचारियों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी भी ली।गुरसहायगंज स्टेशन पर पार्किंग, आधुनिक शौचालय, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे कॉलोनी में स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन सुधारने के निर्देश दिए। पेयजल की गुणवत्ता की जांच के लिए रजिस्टर का अवलोकन करने के साथ अपने सामने अवशिष्ट क्लोरीन और बैक्टीरियोलॉजिकल गुणवत्ता की जांच भी कराई।अंत में फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंचकर उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म और निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज के साथ पार्सल कार्यालय एवं गुड्स शेड का भी जायजा लिया। उन्होंने विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने संरक्षा, स्वच्छता, यात्री सुविधाओं और रेल परिसंपत्तियों के उचित रखरखाव को प्राथमिकता देने पर जोर दिया

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]